भोपाल (इजहार हसन खान): विश्वास सारंग ने धर्म स्वातंत्र विधेयक को लेकर कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देता हूं। आप यदि सही मायने में महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और उसका सम्मान करते हैं तो विधानसभा में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का समर्थन करें। लव जिहाद के विरोध में हमारा साथ दें और विधेयक के पक्ष में हमारा समर्थन करें। कल इस विधेयक पर चर्चा होनी है कल महिला दिवस है। सारंग ने कहा है कि कमलनाथ सदन में बोलें कि वह इस कानून का समर्थन करते हैं और लव जिहाद का विरोध करते हैं। कांग्रेस पार्टी का स्टैंड इस पर स्पष्ट होना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सारंग ने कहा है कि हर मुद्दे पर सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है। लाडली लक्ष्मी योजना हो या कन्यादान योजना हो, चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर काम किया है। कल होने वाले महिला कांग्रेस के प्रदर्शन पर विश्वास सारंग ने कहा कि राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए महिलाओं का आंदोलन किया जा रहा है। महिलाओं का अपमान करने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रदर्शन करने से महिलाओं का सम्मान नहीं आयेगा। कांग्रेस के नेताओं को अपने व्यक्तित्व महिला सम्मान को डालना पड़ेगा।
नाइट कर्फ्यू के बारे में विचार कर सकती है सरकार...
सारंग ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर कहा-सरकार नाइट कर्फ्यू के बारे में विचार कर सकती है। हमारा लक्ष्य है कि हम संक्रमण को अब आगे नहीं बढ़ने देंगे। जनता से अपील है कि सोशल डिस्टेंस और मास्क का लगाएं। टीकाकरण के लिए टोकन सिस्टम लागू करने पर कहा-टीकाकरण में लगातार लोगों की रूचि देखने को मिल रही है। इसलिए हमने टोकन सिस्टम शुरू किया है। ताकि लंबी-लंबी लाइन ना लगे। जेपी अस्पताल से इसकी शुरुआत की जा रही है।
उमा भारती के बयान का किया समर्थन...
उमा भारती के नसबंदी अभियान पर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भले ही समर्थन करे लेकिन यह हमारा स्टैंड है। हमारी स्पष्ट नीति है। कांग्रेस समर्थन की कैसे बात कर रही है। कमलनाथ जी ने तो आइफा अवार्ड की पार्टी में शराब परोसी। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस को बुलाकर शराब परोसने का काम इन्होंने किया। राम राजा की नगरी में शराब परोसने का काम किया था। हम संघर्ष कर रहे हैं। उमा भारती की बातों का हम समर्थन कर रहे हैं। उमा भारती हमारी नेता है। उमा भारती के साथ शिवराज जी भी जन जागरण कर रहे हैं। नगरी निकाय चुनाव को लेकर कहा-जनता ने मन बना लिया कि केंद्र में किसकी सरकार है प्रदेश में किसकी सरकार है उसकी नगर सरकार होगी। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से नगरी निकाय चुनाव में जीत रही है।
अपनी दोस्त को छोड़ने बाइक से जा रहा था शख्स, तेज रफ्तार ने दोनों की ले ली जान
NEXT STORY