सिंधिया ने अशोकनगर को दी बड़ी सौगातें, रोजगार के खोले रास्ते, करोड़ों के विकासकार्यों को दी मंजूरी

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2026 07:23 PM

scindia gave major gifts to ashoknagar opening up avenues for employment and ap

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की...

अशोकनगर/गुना (मिस्बाह नूर) : केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने अशोकनगर के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री ने अशोकनगर के लिए रोजगार, सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। इस बैठक में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

PunjabKesari

‘दिशा’ बैठक में तय हुई अशोकनगर के विकास कार्यों की स्पष्ट समय-सीमा

अशोकनगर की गहन दिशा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल, अधोसंरचना, रोजगार, उद्योग और नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं की वस्तुस्थिति पर चर्चा हुई तथा विभिन्न विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

केन्द्रीय मंत्री ने निम्नलिखित परियोजनाओं के बारे में जानकारी दीः

100 बिस्तर वाले अस्पताल में रिक्त पदों में से 40 पद (पीडियाट्रिशियन, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ) भर दिए गए हैं। साथ ही, 300 बिस्तर वाले नए अस्पताल को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए अग्रिम स्टाफ स्वीकृति के निर्देश दिए गए हैं।

550 करोड़ की ‘चंदेरी माइक्रो इरिगेशन परियोजना’ को जून 2026 तक पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई है। वहीं, 1,572 करोड़ की ‘राजघाट वाटर सप्लाई स्कीम’, जिससे 812 गाँवों को लाभ मिलेगा, को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अशोकनगर कॉल सेंटर को जिले का नया ‘नवरत्न’ बताते हुए सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में यहां 505 युवाओं को सीधा रोजगार मिल रहा है। इसके विस्तार हेतु मारुति शोरूम के पास 1000 सीटों की क्षमता वाली नई इमारत निजी क्षेत्र के सहयोग से बनाई जाएगी। साथ ही, ट्रांसपोर्ट नगर के विस्थापन के लिए भी समय-सीमा तय करने के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं।

PunjabKesari

इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण पर दिया गया खास ध्यान

केन्द्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार अशोकनगर के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रही है। इस बैठक में इन मुद्दों पर बड़े निर्णय लिए गए हैं। सिंधिया ने बताया कि शहर में 45 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। साथ ही तुलसी सरोवर एवं थीम रोड सहित शहर सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शाडोरा से करीला माता मार्ग (55 किमी) को दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा, जबकि पुरवाई–मुंगावली–चंदेरी मार्ग (81 किमी) को जून 2026 तक जनता को समर्पित किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के सर्वांगीण और समावेशी विकास को गति दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!