Video: वरिष्ठ कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत, दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रंस में हुए थे शामिल!

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Jun, 2020 04:31 PM

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कोरोना से पहली मौत की पुष्टी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरोज अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिरोज अह ...

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कोरोना से पहली मौत की पुष्टी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरोज अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिरोज अहमद कुछ ही दिन पहले जबलपुर के अस्पताल में भर्ती किए गए थे। लेकिन आज उनकी मौत की खबर सामने आ रही है। जिसकी पुष्टि कटनी SDM बलबीर रमन ने की है। 
 PunjabKesari, Madhya Pradesh, Katni, Corona, Firoj Ahmad, Congress, Lockdown

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज अहमद कांग्रेस कि टिकट पर विधानसभा उम्मीदवार भी रह चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गंभीर हालत में इन्हें जबलपुर रेफर किया गया था। लेकिन इसी बीच सोमवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता खुद ही कोरोना टेस्ट के लिए गए थे, क्योंकि उन्हें पहले से ही कोरोना होने की आशंका थी। जिसके बाद रिपोर्ट आने पर वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इनके परिवार में भी चार लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन सभी का इलाज अभी जारी है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Katni, Corona, Firoj Ahmad, Congress, Lockdown

वहीं कांग्रेस नेता के संपर्क में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कांट्रेक्ट हिस्ट्री की तलाश तेज कर दी है।  हालांकि ये भी बात सामने आई है कि ये दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!