Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 May, 2026 01:44 PM

भोपालः एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आने वाले दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 41...
भोपालः एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आने वाले दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 41 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल है। जबकि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
लू से बचाव को लेकर बरतें ये सावधानी
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर के अंदर रहें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी का सेवन करना चाहिए। बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना और सिर को कपड़े या टोपी से ढकना लाभदायक रहेगा। एडवाइजरी में हल्का भोजन करने और मौसमी फल एवं सब्जियों के सेवन की भी सिफारिश की गई है। लोगों को शराब, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं।