MP में 29, 30 और 31 मई तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, तबाही मचाएगी आंधी-बारिश; गर्मी से मिल सकती है राहत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 12:46 PM

the meteorological department has issued a significant forecast for may 29 30

भोपालः मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। नौतपा का तीसरा दिन भी आसमान से जमकर आग उगल रहा है। पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है।...

भोपालः मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। नौतपा का तीसरा दिन भी आसमान से जमकर आग उगल रहा है। पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। आगामी 3 दिन यानी 29, 30 और 31 मई तक प्रदेश के कई जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 और 28 मई दो दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी गुरूवार को गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसी बीच मौसम विभाग से लोगों को बड़ी राहत देने वाली जानकारी वाली मिली है। सूचना है कि  अगले 3 दिन तक यानी 29, 30 और 31 मई तक कई जिलों में बारिश और प्री-मानसून एक्टिविटी जारी होगा। ऐसे में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

आज और कल इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट
राज्य के छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सागर, सीधी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, दतिया, दमोह, कटनी, बालाघाट, शहडोल, मंडला, आगर-मालवा और उमरिया में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, भोपाल, उज्जैन, खंडवा, विदिशा, सीहोर, रतलाम, रायसेन, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मंदसौर, डिंडोरी और पांढुर्णा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को खास सतर्क रहने को कहा गया है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!