भैया है मुख्यमंत्री, तो रोने की क्या जरुरत? मुस्कराओं...किसानों से इस अंदाज में मिले शिवराज

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2022 03:48 PM

shivraj met the farmers in this style

सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की बेटियों का मामा यूं ही नहीं कहा जाता। वे सच में उनके बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनते हैं और दूर करते हैं। इसका उदाहरण निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर  में देखने को मिला। जहां ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों से मिलने सीएम...

निवाड़ी(कृष्ण कांत बिरथरे): सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की बेटियों का मामा यूं ही नहीं कहा जाता। वे सच में उनके बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनते हैं और दूर करते हैं। इसका उदाहरण निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर  में देखने को मिला। जहां ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों से मिलने सीएम शिवराज खुद निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने महिला किसान से मुलाकात की। सीएम ने भी उन्हें गले लगाते हुए कहा कि भैया है मुख्यमंत्री तो रोने की क्या जरूरत है? मुख्यमंत्री ने महिला के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री है न मुस्कराओं हसों रोना नहीं है, ठीक है खुश रहो।
 

दरअसल 8 जनवरी 2022 की रात में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि करीब 40 गांव के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। खेतों में बर्बाद फसलों को देखकर किसान खेतों पर दहाड़ देकर रो रहे थे कि हे भगवान यह क्या किया? सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर महिला किसान मक्खन बाई का रोते हुये वीडियो देखा तो उनसे रहा नहीं गया। इसके बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त महिला से मुलाकात करते हुये कहा कि बहिन चिंता मत करो तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वेच्छा अनुदान से पीड़ित महिला के खाते में 50 हजार रूपये डालने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!