सौतेली मां की शह पर सौतेले नाना ने 7 साल की मासूम से की गंदगी, पहुंचे सलाखों के पीछे

Edited By meena, Updated: 31 Jul, 2021 07:16 PM

step grandfather did dirt with 7 year old innocent

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 7 वर्ष की बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौतेले नाना और सौतेली मां के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची के नाना और मां को गिरफ्तार भी करके जेल भेज दिया है। इंदौर में...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 7 वर्ष की बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौतेले नाना और सौतेली मां के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची के नाना और मां को गिरफ्तार भी करके जेल भेज दिया है। इंदौर में रिश्तों को तार तार कर देने वाली खबर सामने आई है। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव सिटी कालोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाली 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सौतेले नाना के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।

PunjabKesari

काउंसलिंग के बाद पुलिस ने सौतेले नाना व सोतेली मां के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नाना ओर मां को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्ची की मां की कुछ महीनें पहले मौत हो गई थी। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और उसी के बाद नाबालिग बच्ची के साथ सौतेली मां के पिता द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाने लगा था। सौतेली मां को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद भी वह पूरा मामले में कुछ नहीं बोल रही थी। इसी कारण से पुलिस ने सौतेली मां को भी पूरे मामले में आरोपी बनाया है। अब दोनों मां और नाना हवालात की हवा खा रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!