भाजपा ने अचानक बुलाई बैठक! पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल, इन मुद्दों पर खास चर्चा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 09:25 AM

the bjp suddenly called a meeting party officials and workers attended

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के महामाया मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को संकल्प भवन, अंबिकापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में बूथ...

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के महामाया मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को संकल्प भवन, अंबिकापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मासिक कार्यसमिति बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शक्ति केंद्र स्तर पर 'टिफिन बैठक' आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा की नियमित बैठकों से संगठन को मजबूती मिलती है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी लगातार जनविश्वास अर्जित कर रही है। मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पंचायत से संसद तक पार्टी की उपलब्धियों में समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने संगठन हित में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री अरुणा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ली। मंच संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा तथा आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री अतिश ने किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!