दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

Edited By Jagdev Singh, Updated: 09 Nov, 2019 07:28 PM

tragic accident couple dies cylinder explosion 2 children severely scorched

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक घटना में दम्पति की मौत हो गई। बेगमगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शनिवार को एक मकान में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई और उनके दो बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए। वहीं उन्हें...

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक घटना में दम्पति की मौत हो गई। बेगमगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शनिवार को एक मकान में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई और उनके दो बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए। वहीं उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।

पिपरिया गांव में शनिवार को तड़के एक मकान में सिलेंडर से हुए विस्फोट में रामकेश (38) और उसकी पत्नी मालती (30) की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे डब्बू (13) और रोली (06) गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मकान में आग लग गई, जिस पर दमकल वाहनों की मदद से काबू पा लिया गया है। सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है मकान में हुए विस्फोट में  बच्चे 90 प्रतिशत जल गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!