दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और बेटे की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी घायल...
Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Mar, 2024 11:33 AM

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसको जबलपुर रेफर किया गया है घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक से मां बेटी और बेटा अपने गांव धनगुवा जा रहे थे तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को दमोह के जिला अस्पताल में लाया गया यहां पर उपचार के दौरान मां और बेटे ने दम तोड़ दिया। जबकि 22 साल की मंजू की हालत अभी गंभीर है मंजू को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है फिलहाल वाहन चालक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।
Related Story

भाजपा नेता ने थार से कार को मारी टक्कर, पूर्व सरपंच समेत 2 की मौत, बोले- बेटी पर रखता है गंदी नजर

ऑटो पर पलटा अनियंत्रित ट्रक: दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; ड्यूटी से लौटते वक्त...

MP में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे ने मां की गर्दन पर किए 5 वार, मौके पर मौत

खंडवा में दिल दहला देने वाली घटना ! बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, ये वजह आई सामने; पुलिस भी रह...

BJP MLA के बेटे पर हत्या साजिश का संगीन आरोप,घरवाले बोले- MLA बेटे से हुआ था विवाद,पुलिस कस्टडी मे...

एमपी में भीषण हादसाः 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, वाहन ने कुचल डाला; मचा कोहराम

BJP MLA की बेटी पर युवक से मारपीट का आरोप, बैंक से बुलाकर बीच सड़क जूतों से पीटा!

एमपी 10वीं व 12वीं बोर्ड परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी, CM मोहन बोले- सोलह साल का रिकॉर्ड टूटा

लखनादौन की बेटियों का कमाल! 12वीं में तृप्ति तो 10वीं में श्रेयशी ने मारी बाजी, पूरे क्षेत्र में...