बाप ने दो बच्चों को पानी में डूबाकर मारा, फिर खुद भी फांसी पर झूला

Edited By Devendra Singh, Updated: 04 Jul, 2022 12:33 PM

two child murder and father suicide

भुईयापाली गांव में एक किसान ने अपने दो बच्चों की तालाब में डुबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुद भी खुदकुशी कर ली।

रायगढ़ (पुनीराम रजक): रायगढ़ के पूर्वांचल क्षेत्र में भुईयापाली गांव में एक किसान ने अपने दो बच्चों की तालाब में डुबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद चक्रधऱ नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

परिवार में चल रहा था सब कुछ ठीक

बताया जा रहा है कि मृतक नरेश गुप्ता पेशे से किसान हैं और वह संयुक्त परिवार में पांच भाईयों के साथ रहता था। रविवार की सुबह परिवार के साथ उसने हंसी खुशी बातचीत की थी। सोमवार को गांव में मनाए जाने वाले होने रथयात्रा पर्व की तैयारियों के संबंध में भी उसने भाईयों से पूछा था। इसके बाद वह अपने दो बच्चों 3 वर्षीय बेटी और 5 साल के बेटे को घर से घुमाने ले जाने के नाम से निकला। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं आए तो मृतक की पत्नी बच्चों को ढूंढने के लिए निकली।

बच्चों की हत्या कर खुद ने लगाई फांसी 

इस दौरान पास ही डबरी में एक बच्ची का शव तैरता मिला। परिजनों ने पहले बच्ची को निकाला, कुछ दूरी पर बच्चे का शव भी डबरीनुमा तालाब में ही मिला। दोनों बच्चों को तालाब से निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इधर गांव के ही लोगों ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी कि नरेश गुप्ता का शव भी गांव के बाहर तालाब से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका है। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि नरेश ऐसा कर सकता है। उसका परिवार में किसी कोई विवाद नहीं था। किसी को लेकर तनाव जैसी स्थिति भी नहीं थी।

हत्या के एंगल से जांच कर रही है पुलिस 

घटना के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया ये माना जा रहा है कि मृतक ने ही दोनों बच्चों की हत्या की है। हत्या का कारण क्या है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!