इंदौर में ट्रक की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Sep, 2024 12:53 PM

two friends died in a truck collision in indore

इंदौर जिले में बुधवार की रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार की रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, दोनों ही दोस्तों को रात में एमवाय अस्पताल लाया गया यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मांगलिया के पास की है यहां पर गोपाल और ईश्वर को ट्रक ने टक्कर मार दी दोनों दोस्त घर लौट रहे थे। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

गोपाल और ईश्वर बीजू खेड़ी में एक मकान निर्माण का काम कर रहे थे पुलिस अभी ट्रक चालक की तलाश कर रही है, गोपाल और ईश्वर दोनों अच्छे दोस्त थे। गोपाल के परिवार में उसके चार बच्चे पत्नी और माता-पिता हैं परिवार के लोग गांव में रहते हैं, वहीं उसका भाई उसके घर के पास रहता था आपको बता दें कि इस घटना के बाद परिवार के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!