ग्वालियर में पक़डे गए बिहार के दो गांजा तस्कर, पुलिस को ऐसे मिला क्लू
Edited By Devendra Singh, Updated: 09 Aug, 2022 03:24 PM

ग्वालियर पुलिस ने बिहार के दो खूंखार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओड़िसा से गांजा ले जाकर दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर (अंकुर जैन): ओड़िशा से ग्वालियर के रास्ते दिल्ली जा रहा गांजा पुलिस ने जब्त किया है। तस्करी के पूरे नेटवर्क को ग्वालियर पुलिस ध्वस्त करने का दम भर रही है। इस बीच पुलिस ने देर रात मुरार के बड़ागांव इलाके से 2 तस्करों को दबोचा है। उनके कब्जे से 44 किलो गांजा बरामद हुआ है। जोकि आरोपी एक प्लास्टिक बैग में भरकर ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ओड़िसा से गांजा ट्रेन में लेकर आए थे और चेकिंग के डर से ग्वालियर के पास उतर गए। जिसके बाद वह पैदल बस की ओर रवाना हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें दबोचकर उनके कब्जे से गांजा बरामद किया है।
बिहार के हैं दोनों आरोपी
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया पकड़े गए गांजे की कीमत 4 लाख से ज्यादा आंकी है। पकड़े गए 2 आरोपी राजाराम और जावेद मूल रूप से बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। जिन पर पुलिस ने NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बताते चले कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच और अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Related Story

MP : हटाए गए महिला पटवारी से बदतमीजी करने वाले SDM! इस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

क्या ग्वालियर में अपना प्रभाव खो रहे सिंधिया? काले झंडों के विरोध ने बढ़ाई हलचल, स्थानीय BJP नेताओं...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 थाना प्रभारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

खंडवा के ओंकारेश्वर क्षेत्र में मकान पर पुलिस रेड, बेहद आपत्तिजनक अवस्था में मिले महिला-पुरुष,लगे...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! ASI, प्रधान आरक्षकों समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी, देखें...

MP के 7 अधिकारी प्रमोट होकर बने IPS, इन्हें राज्य पुलिस सेवा से मिला प्रमोशन; आदेश जारी

रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस से भिड़े कांग्रेस विधायक, हिरासत में लेकर ले गई पुलिस

नरोत्तम मिश्रा का ‘सांप-जुगनू’ वार! बिना नाम लिए किसे दे गए बड़ा सियासी संदेश? MP की राजनीति में...

सिंधिया के भाषण के बीच दिखाए गए काले झंडे, आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, हवा में लहराईं कुर्सियां,...

CM यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों को बताई MP की ताकत, मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव, 20 हजार लोगों को...