अज्ञात बदमाशों ने धार डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी पर किया हमला, ड्राइवर औऱ क्लीनर से मारपीट

Edited By meena, Updated: 27 Feb, 2020 03:10 PM

unidentified miscreants attacked dhar deputy collector s car

धार जिले के डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धार के नज़दीक उनकी गाड़ी रोककर उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और ड्राइवर और एक अन्य...

धार: धार जिले के डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धार के नज़दीक उनकी गाड़ी रोककर उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी से मारपीट भी की। हमले में डिप्टी कलेक्टर चौहान बाल-बाल बच गए। हमले की सूचना मिलते ही सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। हमलावरों और हमले की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, धार के डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान की बोलेरो गाड़ी से भोपाल में एक मीटिंग में शामिल होने के बाद धार लौट रहे थे। तभी इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर गांव लेबड़ के पास 4-5 अज्ञात बदमाशों एक जीप में सवार होकर आए और उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!