पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत को लेकर हंगामा, टीआई लाइन अटैच, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Edited By Vikas kumar, Updated: 02 Oct, 2019 03:59 PM

नागौद थाना पुलिस की हिरासत में शख्स की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-10 के पार्षद संतोष सोनी के घर पर सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने रामलाल नामदेव को...
सतना (रविशंकर पाठक): नागौद थाना पुलिस की हिरासत में शख्स की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-10 के पार्षद संतोष सोनी के घर पर सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने रामलाल नामदेव को हिरासत में लिया था, जहां उसकी संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का दावा है कि रामलाल को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और वो बेसुध होकर गिर गया। आनन-फानन में उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर रामलाल नामदेव की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की उचित जांच की मांग की। थाने में हिरासत के दौरान रामलाल नामदेव की मौत से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। वहीं एसपी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई को लाइन अटैच और 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Related Story

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेंक्टरों समेत 10 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी

लॉज में पुलिस रेड: संदिग्ध हालत में 18 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली

MP विधानसभा में गूंजा सिंगरौली में अडानी कोल ब्लॉक का मामला, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा, कांग्रेस...

बागेश्वरधाम में संदिग्ध हालात में 2 लोगों की मौत, जिला अस्पताल लाए गए शव

मंडला में युवक की संदिग्ध मौत: मधुवन ढाबा के पास मिला शव, 112 कॉल बनी जांच का केंद्र

ट्रांसफर के 5 महीने बाद भी आरक्षक को नहीं किया रिलीव, SP ने TI और जवान को किया सस्पेंड

कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर फेरबदल, कई पुलिसकर्मी इधर से उधर, देखें सूची

Chhattisgarh CMO Suspend News: सरकार का सख्त एक्शन नगर पालिका के CMO सस्पेंड, अफसरों में हड़कंप

SSP का कड़ा एक्शन: हेड कांस्टेबल और आरक्षक सस्पेंड, गांजा तस्कर से अवैध उगाही में गिरी गाज

स्कूल मिड डे मील में अनियमितताएं बरतने पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन , शिक्षिका को किया सस्पेंड, विभाग...