Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2026 01:56 PM

रायपुर कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार, कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : रायपुर कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार, कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को रक्षित केंद्र (Reserve Centre) में भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाना है।


कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा विभिन्न थानों की जरूरतों के अनुरूप बल संतुलन बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षित केंद्र में भेजे गए पुलिसकर्मियों को आवश्यकतानुसार विभिन्न ड्यूटी में तैनात किया जा सकेगा।



प्रशासनिक पुनर्संरचना का हिस्सा
कमिश्नरेट व्यवस्था में समय-समय पर इस प्रकार के फेरबदल किए जाते हैं, ताकि कार्यकुशलता बनी रहे और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध हो सके। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बदलाव किए जा सकते हैं।