वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 15 Feb, 2020 06:56 PM

vd sharma becomes new state president of madhya pradesh bjp

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी ने नए प्रदेशाध्यक्ष के रुप में वीडी शर्मा( विष्णु दत्त शर्मा) के नाम का ऐलान किया है। वीडी शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सासंद है...

जबलपुर(विवेक तिवारी): लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी ने नए प्रदेशाध्यक्ष के रुप में वीडी शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) के नाम का ऐलान किया है। वीडी शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सासंद है और मुरैना के रहने वाले हैं। वीडी शर्मा विष्णु दत्त शर्मा संघ परिवार के करीबी माने जाते हैं। जो 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति में है।

PunjabKesari

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में अनेक पद मिले। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री है। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है। संघ से भी उनका जुड़ाव रहा है।



प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा का तह दिल से धन्यावाद।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!