वोट पॉलिटिक्स के लिए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व अपना रही है: वीडी शर्मा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 May, 2023 04:04 PM

vd sharma said that congress is adopted soft hindutva agenda for vote politics

मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

गौरव कंछल (इंदौर): इंदौर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस (congress) पर जमकर हमला बोला है। वीडी शर्मा ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा और अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव (assembly and lok sabha election) को लेकर पार्टी की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) द्वारा भाजपा और पीएम मोदी (PM Modi) पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी में जितनी बुद्धि है वे वैसी ही बात करते हैं। पीएम के विरोध में बात करना उनके लिए नई बात नहीं है। जिनके खून में अंग्रेजियत आज भी जिंदा है वो ही ऐसे विरोधी बयान देते हैं।

कांग्रेस के प्रचार की हमें कोई चिंता नहीं 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमलनाथ (kamal nath), दिग्विजय सिंह (digvijya singh) जैसे बड़े नेताओं द्वारा प्रचार शुरू करने से असर होने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रचार कर रहे हैं, तो हमें इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष को कभी कमजोर नहीं मानते...वो अपना काम करें हम अपना काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह जितना ज्यादा घूमे उतना अच्छा.. लोगों को उनके कार्यकाल की याद आएगी तो यह हमारे लिए अच्छा...हमें उनके घूमने से कोई चिंता नहीं। 

कांग्रेस के 2 बड़े नेता सबसे बड़े कमीशनखोर!

कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार पर कमीशन खोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 'सबसे बड़े कमीशखोर कोई है तो वो कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी है'। वीडी शर्मा ने कहा कि 2018 में 'कमलनाथ जी ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था'। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के मापदंड को लेकर कहा कि इस बारे में बाद में निर्णय होगा। सांसद, विधायक, मंत्री, नगर अध्यक्ष को टिकट देना, नहीं देना संगठन तय करेगा।

भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलों को विराम 

इधर राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया। इसे लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि 2018 में राहुल, प्रियंका आए और सिर्फ झूठ बोला.. एक भी वादा पूरा नहीं किया...अगर राहुल गांधी प्रदेश में 150 सीटों का दावा कर रहे हैं तो वे सपना देख सकते हैं। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलों को लेकर हुए सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है.. यहां कार्यकर्ताओं को कोई भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भविष्य में उनकी भूमिका क्या रहेगी यह पार्टी तय करेगा। इसके अलावा वीडी शर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, उमंग सिंगार और कांग्रेस के आरोपों को लेकर फ्री बात की।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!