Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 03:55 PM

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा में से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां ग्रामीणों ने आरआई व पटवारी को लगभग दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। अधिकारियों पर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश में यह कदम उठाया है। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने...
कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा में से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां ग्रामीणों ने आरआई व पटवारी को लगभग दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। अधिकारियों पर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश में यह कदम उठाया है। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है। जहां 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा में पटवारी भरत चौहान और राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह भूमि खसरा नंबर 643/1 रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन करने पहुंचे थे। यह भूमि आवेदक संतराम की है। मौके पर आवेदक को भूमि के सीमांकन की जानकारी दी गई। लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
बताया कि पैसा लेकर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरआई और हलका पटवारी को करीबन दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा। इसके पहले विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तो रस्सी लेकर खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली थी। मामले में पटवारी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है।