खूनी संघर्ष में बदली मामूली कहासुनी, महिला पर किया धारदार हथियार से हमला

Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Jul, 2020 06:06 PM

woman attacked with sharp weapon in singroli mp

दो महिलाओं की आपसी लड़ाई देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसमें एक महिला ने दूसरी महिला...

सिंगरौली (अनिल सिंह): ज़िले में दो महिलाओं की आपसी लड़ाई देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसमें एक महिला ने दूसरी महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वहीं हमला करने वाली महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई।

पूरा मामला

घटना सिगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत एक गांव की है। जहां घरेलू विवाद में 2 महिलाओं की आपस में कहासुनी हो गई। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि सीता तिवारी ने पड़ोस में रहने वाली आशा देवी पर तीर जैसे नुकीले औजार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आशा देवी को सिंगरौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला सीता तिवारी ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला सीता तिवारी को सिंगरौली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर और आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी महिला बुरी तरह से जल जाने के कारण अस्पताल मे भर्ती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!