कॉन्स्टेबल पर रेप का मामला दर्ज! फेसबुक पर लड़की को फंसाया, प्यार के नाम पर सरकारी क्वार्टर में मिटाई हवस

Edited By meena, Updated: 06 May, 2026 02:42 PM

a rape case has been registered against a constable posted at the grp police sta

मध्य प्रदेश के इंदौर में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर महिला से रेप के आरोप लगे हैं। पीड़िता महाराष्ट्र की निवासी है और भोपाल में रहती है। उसका कहना है कि...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर महिला से रेप के आरोप लगे हैं। पीड़िता महाराष्ट्र की निवासी है और भोपाल में रहती है। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे प्यार के जाल में फंसाया, शादी के सपने दिखाए और उसके साथ संबंध बनाए। उसकी शिकायत पर कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी सचिन पुत्र हरीनारायण चंद्रवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, 2018 में इंदौर में पढ़ाई के दौरान पीड़िता की पहचान सचिन से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया और मुलाकातें होने लगी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्यार के सांझे में लिया और शादी के सपने दिखाए। मुलाकातों के दौरान 8 नवंबर 2018 को आरोपी उसे कनाड़िया स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो वह उसे नया बहाना बनाकर टाल देता और उसका यौन उत्पीड़न करता।

हालांकि बीच में दोनों परिवारों की सहमति भी बनी, लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। वर्ष 2021 में महिला की मां और 2023 में पिता के निधन हो गया जिसके बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली और शादी से मुकर गया।

पीड़िता का आरोप है कि मामला यही खत्म नहीं हुआ इसके बाद आरोपी ने 2026 में कहीं और सगाई भी कर ली और किसी और के साथ लिव–इन में रहने लगा। जब उसने इस मामले में सवाल जवाब किए और 13 फरवरी को भोपाल में मुलाकात के दौरान शादी की बात की तो उसने शादी से इंकार करते हुए पीड़िता के फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने भोपाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला इंदौर के कनाड़िया थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!