आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस इस चेहरे पर लगा सकती है दांव, जल्द हो सकती घोषणा

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 06:15 PM

congress may bet on this candidate against ashutosh tiwari in datia

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस चुनावी मुकाबले में भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस चुनावी मुकाबले में भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। अटकलें है कि कांग्रेस आज देर रात तक अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारकर दतिया उपचुनाव के सारे समीकरण ही बदल दिए हैं। हालांकि नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के विद्रोह के बाद कांग्रेस की राह थोड़ी सी आसान भी हुई है। लेकिन कांग्रेस इस सीट से किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी। क्योंकि कांग्रेस इस चुनाव को राजनीति के साथ साथ राजेंद्र भारती की विधायकी जाने की वजह से कहीं न कहीं सच झूठ की जीत से जोड़कर देख रही है।

टिकट की रेस में राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी राजेंद्र भारती के बेटे के नाम पर भी मंथन कर रही है। इस रेस में अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार कुंवर धनश्याम सिंह ने नामांकन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी के संकेत दे दिए है।

अब तक दाखिल नामांकन पत्रों में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव, उनके भाई केशव यादव और छतरपुर निवासी बालकिशन विश्वकर्मा शामिल हैं। हालांकि चुनावी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है, क्योंकि प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अब तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर सकी हैं।

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर इस चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस किस चेहरे पर भरोसा जताती हैं और अंतिम चुनावी मुकाबला किन उम्मीदवारों के बीच होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!