जनापाव में बनेगा भव्य ‘परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, CM मोहन यादव का ऐलान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Apr, 2026 06:36 PM

grand parshuram shri krishna lok announced in mp

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले स्थित जनापाव कुटी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ का निर्माण किया जाएगा, जिसे...

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले स्थित जनापाव कुटी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ का निर्माण किया जाएगा, जिसे भव्य और दिव्य धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Mohan Yadav, Parshuram Krishna Lok, Spiritual Tourism, Indore News, Janapav Kuti

CM मोहन ने बताया कि यह परियोजना भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन और लीलाओं को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करेगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ पौराणिक ज्ञान भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में एक विशेष पहचान बनाएगा और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सनातन संस्कृति, आस्था और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में भी परशुराम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Mohan Yadav, Parshuram Krishna Lok, Spiritual Tourism, Indore News, Janapav Kuti

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही, नदियों को जोड़ने और पुनर्जीवित करने की योजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है और इसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी। प्रस्तावित ‘परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ में संग्रहालय, शस्त्र दीर्घा, ध्यान दीर्घा, पौराणिक गैलरी, विशाल प्रतिमाएं और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, यहां धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष मंच और दर्शनीय स्थल भी बनाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!