अननेचुरल सेक्स का चस्का और कत्ल! नाबालिग लड़का निकला 42 वर्षीय शख्स का कातिल

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 01:20 PM

in khargone a minor turned out to be the killer of a 42 year old man

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 42 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को बेरहमी से इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह एक..

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 42 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को बेरहमी से इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह एक नाबालिग की अननेचुरल सेक्स की डिमांड पूरी नहीं कर पाया। दरअसल, कुछ दिन पहले कसरावद पुलिस को एक अर्धनग्न शव मिला था। मामले की 4 दिन गहन जांच के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंची। नाबालिग युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने ही युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अननेचुरल सेक्स की डिमांड बनी हत्या की वजह

जानकारी के मुताबित, कसरावद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को पुलिस को जानकारी मिली थी कि कसरावद के पुरातत्व संग्रहालय के पास बेड़ी इलाके में युवक का अर्धनग्न शव पड़ा है। मृतक की पहचान मृतक राकेश चौहान के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला बेहद उलझा हुआ लग रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। एफएसएल (FSL), डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बारीकी से जांच शुरू की गई। कड़ी जांच के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंची। एएसपी शकुंतला रूहल ने प्रेस कांन्फ्रेंस के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया।

शव को अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

जांच में पता चला कि नाबालिग ने मृतक युवक पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। जब मृतक ने इससे मना किया, जिससे नाराज होकर उसने पत्थर से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को उलझाने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को अर्धनग्न कर दिया और वहां से भाग निकला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!