Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 Oct, 2025 01:31 PM

इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा 12 राज्यों में लागू किए गए SIR (State Identification Registry) कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून आम जनता के अधिकारों का हनन है।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा 12 राज्यों में लागू किए गए SIR (State Identification Registry) कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून आम जनता के अधिकारों का हनन है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब नागरिकों को अपनी नागरिकता का प्रमाण देना पड़ेगा, जो लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कानून के जरिए आम जनता की स्वतंत्रता और निजता पर हमला कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि ‘यह कानून आम लोगों को शक के घेरे में खड़ा कर देता है। हर नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करनी होगी, यह लोकतंत्र नहीं, डर का माहौल पैदा करने की कोशिश है।’