करैरा तुम्हारे बाप का नहीं...भाजपा विधायक की IPS अधिकारी को धमकी से गरमाई सियासत! सिंघार ने सरकार पर दागे सवाल

Edited By meena, Updated: 20 Apr, 2026 02:24 PM

politics heats up over bjp mla s threat to ips officer singhar fires questions

करैरा तुम्हारे बाप का नहीं...ये शब्द है मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक के एक आईपीएस ऑफिसर आयुष जाखड़ के लिए...मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले

भोपाल (इजहार खान) : करैरा तुम्हारे बाप का नहीं...ये शब्द है मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक के एक आईपीएस ऑफिसर आयुष जाखड़ के लिए...मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के इन शब्दों से मध्य प्रदेश की सियासत में मानों भूचाल ला दिया हो। मामला भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी के थार हादसे से जुड़ा है। एक्सीडेंट को लेकर नियम उल्लंघन के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। जिसपर भाजपा विधायक ने अधिकारी को धमकाया और कहा- “करैरा तेरे डैडी का नहीं है। मेरा बेटा यहां आएगा भी, घूमेगा भी और चुनाव भी लड़ेगा। अगर दम है तो रोक कर दिखा। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा - हमारा इतिहास पता कर लेना और अपनी औकात में रहना। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा में लगता है “औकात विभाग” सीधे ऊपर से चलता है… तभी तो विधायक SDOP से पूछ रहे हैं, “डैडी में दम है तो रोक कर दिखाओ।” जरा हिसाब देख लीजिए, पुलिस-प्रशासन गृह विभाग के अधीन, और गृह मंत्री खुद मुख्यमंत्री। तो ये “डैडी टेस्ट” आखिर किसके लिए था ?

क्या यह अपने ही मुख्यमंत्री की क्षमता पर सवाल है, या फिर वही पुरानी बात ऊपर का संरक्षण, नीचे का अहंकार ? सत्ता का गुरूर इतना कि कानून को चुनौती और भाषा में मर्यादा शून्य, प्रदेश के गृहमंत्री से उनकी 'दम' पूछना अहंकार की निशानी है। मुख्यमंत्री जी, आपके राज में “कानून का राज” है या “औकात दिखाने की प्रतियोगिता”?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!