Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 01:30 PM

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कफ सिरप पीकर बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबरी गांव निवासी चार वर्षीय मासूम...
बैतूल : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कफ सिरप पीकर बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबरी गांव निवासी चार वर्षीय मासूम हर्ष ने रविवार रात नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हर्ष पिछले चार महीनों से आईसीयू में भर्ती था और लगातार कोमा में था। उसकी मौत के साथ ही इस जहरीली दवा कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। हर्ष की हालत शुरुआत से ही बेहद नाजुक थी।
पोस्टमाटर्म के बाद सोमवार को उसका शव गांव लाया गया, जहां पूरे गांव की आंखें नम थीं। हर्ष के पिता गोकुल किसान हैं। दो बेटों में हर्ष बड़ा था। आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने हर्ष की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से गंभीर रूप से बीमार हुए बच्चों में वह भी शामिल था।