Edited By meena, Updated: 02 Dec, 2022 04:15 PM
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मिट्टी की खदान धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के माल गांव पंचायत इलाके में छुई खदान में 7 मजदूर छुई की खुदाई करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धसक गई।
जगदलपुर (सुमित सेंगर): छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मिट्टी की खदान धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के माल गांव पंचायत इलाके में छुई खदान में 7 मजदूर छुई की खुदाई करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धसक गई। मिट्टी के मलबे में दबकर 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही 2 लोगों को घायल अवस्था में खदान से बाहर निकाला गया जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल में दोनों को भी मृत घोषित कर दिया गया।
फिलहाल कुल मिलाकर सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि अभी तक की जानकारी में मालगांव की खदान में 7 मजदूर काम कर रहे थे जिनकी मौत की पुष्टि हुई है।
खदान में और कोई मजदूर तो अंदर नहीं है। इसकी जानकारी के लिए अभी भी खुदाई जारी है। मृतकों में 6 महिला मजदूर और एक पुरुष मजदूर है।