Twisha Sharma केस में सास का बड़ा दावा- “बहू ड्रग एडिक्ट थी”, उधर पति समर्थ की अग्रिम जमानत खारिज, 10 हजार का इनाम घोषित

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 May, 2026 12:01 AM

twisha case samarth s bail rejected reward announced

राजधानी के बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

भोपाल: (इजहार खान): राजधानी के बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भोपाल जिला अदालत ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। जस्टिस पल्लवी द्विवेदी की अदालत में हुई इस अहम सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया।

'रसूखदार हैं आरोपी, बाहर रहे तो प्रभावित होगी जांच' पुलिस की अदालत में दलील

मामले की तफ्तीश कर रही कटारा हिल्स थाना पुलिस ने अदालत में समर्थ सिंह की जमानत का पुरज़ोर विरोध किया। पुलिस ने अदालत के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी पक्ष बेहद प्रभावशाली और रसूखदार पृष्ठभूमि से आता है। यदि इस मोड़ पर आरोपी को अग्रिम जमानत का संरक्षण मिलता है, तो वह मामले से जुड़े अहम सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। चूंकि मामले की जांच अभी शुरुआती और बेहद संवेदनशील दौर में है, इसलिए आरोपी को राहत देना न्यायसंगत नहीं होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष और मृतका के परिजनों की ओर से ट्विशा के व्हाट्सएप चैट्स और मैसेजेस को भी पुख्ता सबूत के तौर पर अदालत के समक्ष पेश किया गया।

'मेडिकल टेस्ट कराएं, पता चल जाएगा ड्रग्स कौन लेता था'

ससुराल पक्ष द्वारा मृतका ट्विशा पर नशा करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके माता-पिता ने अदालत में बड़ा सवाल उठाया। परिजनों ने मांग की कि यदि आरोपी पति समर्थ सिंह का मेडिकल परीक्षण (Medical Checkup) कराया जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि असल में ड्रग्स की लत किसे थी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने समर्थ की मां और सेवानिवृत्त (Retired) जज गिरीबाला सिंह को मिली जमानत पर भी कानूनी सवाल खड़े किए हैं।

वहीं दूसरी ओर, समर्थ सिंह के कानूनी सलाहकारों का तर्क था कि जिन भी आरोपों की बात की जा रही है वे ट्रायल (न्यायिक प्रक्रिया) का विषय हैं, इसलिए फिलहाल केवल अग्रिम जमानत के पहलुओं पर ही विचार किया जाना चाहिए।

PunjabKesariमौत वाले दिन का CCTV फुटेज आया सामने, दिख रही संदिग्ध हलचल

इस पूरे घटनाक्रम के बीच हादसे वाले दिन का एक बेहद महत्वपूर्ण सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी प्रकाश में आया है, जो सोशल मीडिया और जांच के दायरे में सुर्खियों में है। कैमरे में कैद टाइमलाइन के अनुसार शाम 07:20 बजे: पहले फुटेज में ट्विशा नंगे पैर सीढ़ियों से ऊपर छत की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही हैं।रात 08:17 बजे: दूसरे फुटेज में एक युवक (जिसके समर्थ सिंह होने का अनुमान है) ट्विशा को सीपीआर (CPR) देता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह बेहद सामान्य भाव से एक कमरे से दूसरे कमरे में टहलती हुई दिख रही हैं। इसके ठीक बाद एक अन्य युवक दौड़कर ऊपर की तरफ जाता है, और फिर तीन लोग मिलकर ट्विशा को सीढ़ियों से नीचे उतारकर ले जाते हुए दिखाई देते हैं।

लुकआउट नोटिस और देश छोड़ने पर पाबंदी की तैयारी

फरार चल रहे आरोपी समर्थ सिंह की घेराबंदी के लिए भोपाल पुलिस ने चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल एसीपी डॉ. रजनीश कश्यप के मुताबिक:"आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम तय किया गया है। वह देश छोड़कर बाहर न भाग सके, इसके लिए उसके पासपोर्ट के उपयोग पर रोक लगाने और उसे रद्द (Cancel) करने की सिफारिश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) को भेज दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!