MP के इस जिले में स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी! सोमवार को छुट्टी और रविवार को लगेगी क्लासें, ये है वजह

Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2026 03:55 PM

ujjain classes to be held on sundays with mondays off orders to be issued soo

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर में हर सोमवार भारी भीड़ और यातायात का दबाव देखने को मिलता है। बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी निकलने के...

उज्जैन (विशाल सिंह) : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर में हर सोमवार भारी भीड़ और यातायात का दबाव देखने को मिलता है। बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी निकलने के कारण दोपहर से ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए जाते हैं, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिला प्रशासन ने गत वर्ष सावन के सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया था और उसकी भरपाई के लिए रविवार को विद्यालय संचालित करने का आदेश जारी किया था। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी राहत मिली थी।

अब संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी जिला प्रशासन इसी व्यवस्था को लागू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकलती है। इसके चलते दोपहर करीब 1 बजे से ही कई मार्ग बंद कर दिए जाते हैं और बैरिकेडिंग की जाती है, जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को अवकाश और रविवार को स्कूल संचालन का निर्णय एक बार फिर लिया जा सकता है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!