महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश के 19 मजदूरों को बनाया गया था बंधक , पुलिस ने छुड़ाया, 12 घंटे कराया जाता था काम..

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Feb, 2024 12:31 PM

19 mp laborers held hostage in maharashtra were freed

मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी 19 मजदूरों को महाराष्ट्र के परभणी में बंधक बनाने का मामला सामने आया है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी 19 मजदूरों को महाराष्ट्र के परभणी में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को मिली सागर जिला प्रशासन पुलिस हरकत में आई। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर मजदूरों को मुक्त करा लिया गया है और उनको सागर लाया गया है। 19 मजदूरों को महाराष्ट्र के परभणी में बंधक बनाया गया था।


 यहां पर उनसे 11 से 12 घंटे काम कराया जाता था। इस मामले की शिकायत शाहगढ के ग्राम पपेट के अनरत आदिवासी और लक्ष्मण आदिवासी ने की थी। महाराष्ट्र में ले जाकर 19 मजदूरों से 11 से 12 घंटे काम कराया जाता था, ठेकेदार से राशन के लिए पैसे मांगे गए तो उसने चार-पांच दिन का राशन लेकर दिया। वह सुबह 7 से शाम  7 बजे तक काम कराने लगा था। इसके बाद जब 2 महीने हुए तो मजदूरों ने अपने पैसे मांगे जिसके बाद उनको मजदूरी देने से मना कर दिया गया।


 ठेकेदार ने उनसे कहा था कि 300 रुपए प्रतिटन के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। राशन के लिए भी मजदूरों को पैसे नहीं दिए गए। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और महाराष्ट्र पुलिस और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया गया। सभी 19 मजदूरों को मुक्त कराकर सागर जिला लाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!