सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 10 Dec, 2019 12:06 PM

4 people died in road accident in same family

विदिशा जिले में करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार भोपाल से रहली जा रहा था...

विदिशा: विदिशा जिले में करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार भोपाल से रहली जा रहा था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए विदिशा लाया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रहली निवासी अनिल कुमार जैन अपने परिवार के साथ भोपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी देर रात वापसी में नेशनल हाइवे 146 पर ग्राम अटारी खेजड़ा के पास उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अनिल जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन और एक बच्चे अनुज जैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ज्योति जैन और आस्था जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!