BJP सरकार की नाकामी के खिलाफ पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेसी विधायकों सहित 7 लोग गिरफ्तार

Edited By Jagdev Singh, Updated: 13 May, 2020 11:55 AM

7 arrested including 2 congress mlas on foot for bjp govt s failure

शहर के महाकाल मंदिर के बाहर बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब कांग्रेस के विधायक महेश परमार और विधायक मनोज चावला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों विधायक बीजेपी सरकार की नाकामी को लेकर किसान मजदूर अन्याय यात्रा निकालना चाह रहे थे..............

उज्जैन: शहर के महाकाल मंदिर के बाहर बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब कांग्रेस के विधायक महेश परमार और विधायक मनोज चावला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों विधायक बीजेपी सरकार की नाकामी को लेकर किसान मजदूर अन्याय यात्रा निकालना चाह रहे थे। यात्रा निकालने की जिद पर अड़े विधायकाें काे पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर गाड़ी में बिठाया।

PunjabKesari

उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर एडीएम एसडीएम सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने कांग्रेस के दोनों विधायकों सहित 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल भेज दिया। कांग्रेस के तराना विधायक महेश परमार और आलोट विधानसभा सीट से विधायक मनोज चावला अपने पांच कांग्रेसियों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर भोपाल के लिए पैदल यात्रा निकालना चाह रहे थे, जिसकी उन्होंने परमिशन भी ली थी। हाथों में तिरंगा लिए बाबा महाकाल के दर्शन कर यह यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महाकाल मंदिर से आगे जाने से रोक दिया। इस बात से नाराज हाेकर विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्हाेंने आला अधिकारियों से कहा कि कोई गुनाह नहीं किया है, चाहे तो वह उन्हें गोली मार दें, लेकिन वह पैदल यात्रा निकाल कर ही रहेंगे।

विधायक के हठ काे देखते हुए पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारियाें ने विधायक और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों ही विधायक यात्रा निकालने की बात को लेकर अड़े रहे तो प्रशासन ने धारा 144 सहित कर्फ्यू के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज कर सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने दोनों विधायकों को चलने को कहा तो वे उठने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर उन्हें पुलिस वैन में जबरन बिठाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!