सिंगरौली में पुल पर बैठा शख्स, अचानक फिसलकर नदी में गिरा, SDRF कर रही तलाश

Edited By meena, Updated: 02 Jan, 2026 05:09 PM

a man sitting on a bridge in singrauli suddenly slipped and fell into the river

सिंगरौली के हिर्रवाह में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अचानक नदी में गिर गया। SDRF की रेस्क्यू टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी है...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : सिंगरौली के हिर्रवाह में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अचानक नदी में गिर गया। SDRF की रेस्क्यू टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी है। घटना गुरुवार शाम लगभग 7 बजे की है। जानकारी के मुताबिक रामजतन साकेत नामक व्यक्ति मयार नदी पर बने पुल के ऊपर बैठा था। अचानक फिसलकर वह नदी में गिर गया। इस दौरान आते जाते कुछ लोगों ने नदी में गिरने की आवाज भी सुनी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

PunjabKesari

घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि एक दिन की सर्चिंग के बाद अभी तक नदी में गिरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम का कहना है कि रेस्क्यू टीम के और दल भी आएं जिससे जल्द व्यक्ति की तलाश की जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!