BJP पार्षद हारे कोरोना से जंग, CM ने जताया शोक, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने वीडियो पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Edited By meena, Updated: 04 May, 2020 04:58 PM

bjp councilors lose battle with corona

वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित बीजेपी पार्षद मुजफ्फर हुसैन का रविवार देर शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हुसैन गरीबों में राहत सामग्री बांटने के दौरान संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर के अनुसार उन्हें सांस...

उज्जैन: वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित बीजेपी पार्षद मुजफ्फर हुसैन का रविवार देर शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हुसैन गरीबों में राहत सामग्री बांटने के दौरान संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सीएम शिवराज सिंह व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने उनकी मौत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली ने बताया रविवार शाम 5.30 बजे उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय भाजपा पार्षद मुजफ्फर हुसैन निवासी तोपखाना वार्ड में गरीब लोगों को राशन वितरण के दौरान संक्रमित हो गए थे। 24 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें माधव नगर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया था। जहां रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली ने बताया रविवार शाम 5.30 बजे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में गरीबों में राशन वितरण के दौरान वे कोरोना की चपेट में आ गए थे। तबीयत खराब होने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे तो पार्षद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। आपको बता दे कि उज्जैन में अब तक शहर में 160 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनमें से 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 


जीतू पटवारी ने उनकी एक वीडियो शेयर कर कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में बीजेपी पाषर्द कलेक्टर से अस्पताल में कोरोना मरीजों को हो कही परेशानियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन कि शिकायत को लेकर कहा कि आरडी गार्डी में न तो साबुन अवेलेबल, न मास्क, न पानी अवेलेबल है, न बाथरूम में लाइट है, तो कैसे चलेगा यह? वही शहरवासियों से गुजारिश की थी कि लॉकडाउन का पालन करें। घरों से न निकलें और अच्छे से रहें। वीडियो में उन्होंने कहा था कि कलेक्टर साहब से गुजारिश है यहां विजिट तो करें। देखें क्या हो रहा है यहां।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!