इंदौर में बिल्डिंग में लगी आग, दो बच्चों समेत सात लोग झुलसे

Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Sep, 2019 12:42 PM

building fire indore seven people including two children scorched

इंदौर के आलापुरा में स्थित गुरुवार को सुबह करीब 4.30 बजे चार मंजिला इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 14...

इंदौर: इंदौर के आलापुरा में स्थित गुरुवार को सुबह करीब 4.30 बजे चार मंजिला इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 14 लोगों को रेस्क्यू कर हाइड्रोलिक सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा गया। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बाताया ने आलापुरा इलाके के चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की शुरूआत पार्किंग क्षेत्र में रखे दोपहिया वाहनों से हुई। आग की लपटें देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट की सीढ़ियों तक भी लपटें आ गईं जिससे बहुमंजिला भवन में रह रहे परिवार फंस गए। अफरा-तफरी के बीच अग्निशमन विभाग के दल ने अपार्टमेंट के बाहर और पड़ोसी इमारत से सीढ़ियां लगाकर आग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया।

PunjabKesari

इस बीच, शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में सात लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें छह वर्षीय एक बच्ची, 10 वर्षीय एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अग्निकांड में आठ दोपहिया वाहन जलकर बर्बाद हो गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!