सेल टैक्स ऑफिसर के घर लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपति का खुलासा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 27 May, 2019 01:48 PM

cell tax officer lokayukta s big action

जिले में भोपाल लोकायुक्त विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में वाणिज्य कर अधिकारी राजेश मालवीय के घर छापेमारी की। लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई होशंगाबाद और बैतूल में एक साथ की है...

होशंगाबाद: जिले में भोपाल लोकायुक्त विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में वाणिज्य कर अधिकारी राजेश मालवीय के घर छापेमारी की। लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई होशंगाबाद और बैतूल में एक साथ की है। जिसमें 6 से अधिक अधिकारियों की टीम ने संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं औग कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, होशंगाबाद के वाणिज्य कर अधिकारी राजेश मालवीय के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति मामले पर बीते रविवार को मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उनके निवास होशंगाबाद और बैतूल में एक साथ छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान एसएसटी दल में उक्त अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी, इस दौरान आर्थिक गड़बड़ी की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!