राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी ! जल्द हो सकता है ऐलान, इस चेहरे पर मुहर लगना तय!

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 08:34 PM

chhattisgarh bjp to get a new state president

ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता कम होने के चलते भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष पर विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो...

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत है। उनकी कमर का ऑपरेशन हुआ है और डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता कम होने के चलते भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष पर विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ भाजपा जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। इस रेस में कई नामों की चर्चा है। 

लिस्ट में ये नाम आए सामने

छत्तीसगढ़ भाजपा में जिन नेताओं का नाम सामने आया है, उनमें तोखन सिंह, अजय चंद्राकर, संतोष पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरत्न शर्मा के नाम प्रमुखता से चर्चा में आ गए हैं। राज्य में संगठनात्मक बदलावों को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। हालांकि केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन सिंह का नाम इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री के बयान से बढ़ी हलचल

वही दूसरी ओर चर्चाओं के बीच राज्य मंत्री तोखन साहू का बयान सामने आया है। जिससे सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता है। पार्टी जो आदेश देती है उसे निभाता हूं। पार्टी ने जब-जब मुझे जो जिम्मेदारी दी उसे मैंने पूरी तरह से निभाया हूं। पार्टी का हर फैसला मुझे स्वीकार है। इस बार भी जो निर्णय पार्टी की ओर से लिया जाएगा उसे मैं सहर्ष स्वीकार करुंगा और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!