आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, लंबे समय बाद जारी हुए परिणाम

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2022 05:06 PM

chhattisgarh youth congress got new state

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार था, जिसके बाद आज इंडियन यूथ कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में आकाश शर्मा के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आकाश शर्मा ने 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा अंतराल से पहले...

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार था, जिसके बाद आज इंडियन यूथ कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में आकाश शर्मा के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आकाश शर्मा ने 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा अंतराल से पहले स्थान पर हैं।

PunjabKesari

मई से जून महीने में हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव का आज परिणाम आ गया है। इस परिणाम में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश शर्मा को 514374 वोट प्राप्त हुए एवं उन्होंने आशीष मोनू अवस्थी को पराजित करते हुए सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सबसे पहली पसंद आकाश शर्मा चुनाव में 5 लाख से अधिक वोट प्रकार पहली पसंद बने साथी औपचारिकता के रूप में दिल्ली में साक्षात्कार के माध्यम की बात अध्यक्ष की घोषणा होगी।

आज जारी हुए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ विधानसभा अध्यक्षों के भी परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा वोट आकाश शर्मा को मिले हैं, तो वहीं आशीष मोनू अवस्थी दूसरे नंबर पर रहे, मानस पांडे इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मात्र कुछ औपचारिकता के बाद आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव के लिए कोमल अग्रवाल भी जीत चुके है। वहीं रायपुर जिला अध्यक्ष का पद विनोद कश्यप ने अपने नाम किया है।

PunjabKesari

पंजाब केसरी से आकाश शर्मा ने की खास बातचीत

पंजाब केसरी से खास बातचीत में आकाश शर्मा ने बताया कि यूथ कांग्रेस प्रदेश में अब और ज्यादा एक्टिव तरीके से केंद्र सरकार पर हमला बोलेगी। साथ ही भूपेश सरकार की योजनाओं को लेकर जमीन पर उतरेंगे और जन जन तक सरकार की लाभकारी योजनाओ को पहुंचाने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में किसी की जीत और हार नहीं हुई है। संगठन की जीत हुई है और युवाओं ने मुझे अपनी पहली पसंद बनाया है। आने वाले समय में हम युवा कांग्रेसी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य करेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की एक अहम भूमिका रहेगी और दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायता करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!