मुख्यमंत्री मोहन यादव की हाई लेवल मीटिंग आज! अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 09:40 AM

chief minister mohan yadav holds a high level meeting today

भोपालः आज यानी 1 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव कई विभागों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम आज भोपाल में सक्रिय रहेंगे और मंत्रालय में बैक-टू-बैक कई अहम...

भोपालः आज यानी 1 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव कई विभागों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम आज भोपाल में सक्रिय रहेंगे और मंत्रालय में बैक-टू-बैक कई अहम बैठकें करेंगे। इसी बीच प्रदेश में तबादलों का दौर भी आज से शुरू होने वाला है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में सीएम महिला एवं बाल विकास विभाग की एक बड़ी समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं और आगामी एजेंडे पर चर्चा होगी। इसके बाद वह मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की तृतीय बैठक में शामिल होंगे।

वहीं, आज से प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर का दौर शुरू होने जा रहा है। सीएम ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है कि स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले 15 जून तक हर हाल में पूरे करने होंगे। पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश के बाद जिलों में आरक्षक से लेकर एसआई स्तर के तबादले शुरू हो चुके हैं। जबकि एसपी और पुलिस कमिश्नरों को इसे 5 जून तक पूरा करने का टारगेट दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!