Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2023 05:10 PM

मोदी सरनेम वाले प्रकरण के बाद वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
खंडवा (निशात सिद्दीकी) : मोदी सरनेम वाले प्रकरण के बाद वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के खंडवा में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद भाजपा में कांग्रेस की शिकायत कोतवाली थाने में की जिसके बाद पुलिस बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं काग्रेस ने थाने में आवेदन देकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस जहां इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है तो, वहीं भाजपा का आरोप है को राहुल गांधी ने विदेश में देश का अपमान किया अब न्यायालय का अपमान कर रहे है।

खंडवा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के मामले में भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी के बीच इनमें जमकर झड़प हुई। बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। आधे घंटे से अधिक समय तक हंगामा बरपा। आखिर में पुलिस ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कोतवाली थाने पहुंचाया गया। इधर, कांग्रेसियों ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने का आवेदन दिया है। इनका कहना है कि लोकसभा सदस्य होने के बावजूद राहुल गांधी को बात कहने से लगातार रोका गया।
जहां कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने जुटकर प्रदर्शन किया। तो वहीं जवाब में भाजपाई भी सामने आ गए। दोनों ही पक्षों में तकरार हुई। सिटी एसपी, टीआई की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने इन्हें अलग किया। कांग्रेसियों की गिरफ्तारी भी की गई। कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार षड्यंत्र कर रही है। झूठा केस बनाकर उन्हें सजा दिलवाई गई है और 24 घंटे भी नहीं हुए और उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई। यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस नेता सिलावट ने कहा कि पुलिस में एकतरफा कार्रवाई कर हमें गिरफ्तार किया है। जबकि अभद्र नारेबाजी की भाजपा की ओर से की गई।
वहीं भाजपा नेता देवेंद्र यादव ने या पूरी तरह से नालीन संबंधी मामला है जिस तरह से राहुल गांधी ने एक समाज को टारगेट कर अभद्र टिप्पणी की है उन्हें न्यायालय के सामने माफी मांगनी चाहिए थी या अपना पक्ष रखना चाहिए था उन्हें न्यायालय ने सजा दी है पुणे आपत्ति है तो वह न्यायालय मिल जाए इस तरह से राजनीतिक पार्टी के ऑफिस में आ कर प्रदर्शन करना ठीक नहीं
इधर कांग्रेस ने कोतवाली थाने में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का आवेदन दिया है। कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय द्वारा दिए आवेदन में लिखा है कि राहुल गांधी को उन्होंने लगातार अपनी बात कहने से रोका गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।