कांग्रेस पार्षदों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, नगर निगम के सामने मांगी भीख , लगाए ये गंभीर आरोप..

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jan, 2024 07:31 PM

congress councilors staged a unique protest in khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने भीख भी मांगी है। पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पार्षदों ने कहा कि सिर्फ बीजेपी के पार्षदों के वार्डों में विकास हो रहा है। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्षदों के धरने में निर्दलीय पार्षद भी मौजूद थे।

 

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने आरोप लगाया कि शहर में  विकास के कार्य ठप पड़े हैं। नगर निगम आयुक्त कहते हैं कि नगर निगम पर पैसा नहीं है। जबकि भाजपा के वार्डों में काम हो रहे हैं।  कांग्रेस पार्षदों को अपने वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

 

इसलिए आज सभी कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर नगर निगम के सामने भीख मांग कर पैसा इकट्ठा कर दिया है ताकि वह उनके वार्डो में कुछ काम कर सके। क्योंकि निगम आयुक्त के पास जब भी कांग्रेस के पार्षद विकास काम को लेकर जाते हैं। वह कहते हैं पैसा नहीं है। इसलिए आज हमने नगर निगम चौराहे पर भीख मांग कर पैसा इकट्ठा किया है यह पैसा निगम कोस में जमा कराया जाएगा ताकि शहर में कुछ विकास कार्य हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!