कांग्रेसियों ने शहरभर में लगाया अदाणी के चिराग से निकले भाजपा रूपी जिन्न का पोस्टर!

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Mar, 2023 02:01 PM

congress workers protest against bjp government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में अदाणी के चिराग से निकले भाजपा रूपी जिन्न के रीगल पर पोस्टर बनाया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की लोकसभा सदस्यता गई के विरोध में कांग्रेस (congress) ने विरोध करने का अलग तरीका अपनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में अदाणी के चिराग से निकले भाजपा रूपी जिन्न के रीगल पर पोस्टर बनाया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा के बाद, ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए दिए गए 1 महीने के समय को भी दर किनार करते हुए जिस तरह अडाणी मुद्दे (adani case) को उठाने पर प्रधानमंत्री जी की नाराजी के चलते उनकी लोक सभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। इससे साफ जाहिर होता है, भाजपा और मोदी सरकार दोनों राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। 

PunjabKesari

विपक्षी दलों की JPC की मांग से घबराई मोदी सरकार: कांग्रेस

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा था कि अडाणी के पास 20 हजार करोड़ की शेल कंपनियों का पैसा कहा से आया है। सभी विपक्षी दलों की जेपीसी की मांग से घबराई मोदी और भाजपा सरकार ने षड्यंत्र करके राहुल जी को एक 4 साल पुराने मामले में सजा करवाई है! जिसमें उन्होंने देश का पैसा लेकर भागे भगड़ों पर प्रश्न किया था, उसी के कारण उन्हें सजा हुई है। बस इसी के विरोध में आज शहर में रीगल, राजवाड़ा, छावनी में कांग्रेस ने अडाणी को अलादीन बताया पोस्टर के माध्यम से बताया है। जबकि भाजपा को चिराग का जिन्न पोस्टर पर लिखा है कि अडाणी चिराग से निकले जिन्न जो भाजपा सरकार है, उसे कह रहे हैं, जाओ राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दो। भाजपा रूपी जिन्न कहता है,जो हुकुम मेरे आका! 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!