कोई पूर्व MLA ऐसा भी कर सकता है.. बहू ने लगाए ऐसे संगीन आरोप कि सुनने वाला हिल जाए

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Dec, 2025 03:30 PM

daughter in law makes serious allegations against former mla in ratlam

रतलाम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व MLA पर उसकी बहू ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। दरअसल आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत की पुत्र वधू दिव्या गेहलोत ने परिवार पर दहेज को लेकर बड़े आरोप लगाए है।

(रलताम): रतलाम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व MLA पर उसकी बहू ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। दरअसल आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत की पुत्र वधू दिव्या गेहलोत ने परिवार पर दहेज को लेकर बड़े आरोप लगाए है।

दिव्या ने  पति देवेंद्र गेहलोत, देवर विशाल और ससुर जितेंद्र के साथ ही दादी सास पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।  बहू दिव्या गेहलोत ने एसपी को एक पत्र देकर कार्रवाई की माग की है। दिव्या ने कहा है कि उसकी शादी मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में देवेंद्र के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि पति देवेंद्र शराब का आदी है और कई महिलाओं से बात करता है।

शादी के कुछ दिन बाद परिवार 50 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे।  तंग आकर वो मायके आ गई लेकिन कुछ समय बाद वो सुलह करके वापस ले गए। 2021 में वो गर्भवती हुई तो उसे लगा कि मां बनने के बाद परिवार के व्यवहार में फर्क आएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। परिवार मारपीट और दहेज के लिए तंग करता रहा।

दिव्या ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसी साल 26 जनवरी को उसे छत से धक्का दे दिया, वो गंभीर घायल हो गई और कुल्हे, रीढ़ की हड्डी, में चोट आई। वो लगातार परेशान हो रही है। फिलहाल दिव्या गेहलोत ने जनसुनवाई में शिकायत दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!