अवैध शराब पकड़ने आए आबकारी अफसर से हुई मारपीट, महिलाओं ने डंडों से पीटा

Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Sep, 2019 01:35 PM

excise officer catch illegal liquor assaulted women beaten baton

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर नगर में आबकारी पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया है। दरअसल, आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल अवैध शराब की शिकायत मिलने पर वार्ड 8 में दबिश देने गए थे..

खरगौन: मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर नगर में आबकारी पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया है। दरअसल, आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल अवैध शराब की शिकायत मिलने पर वार्ड 8 में दबिश देने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही वो पिटाई का वीडियो भी बना रहे थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी की टीम भी थाने में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे वार्ड 8 में आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल अवैध शराब की शिकायत पर दबिश देने गए। इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में आबकारी निरीक्षक की सर्विस रिवाल्वर गुम गई है। पुलिस रिवाल्वर की तलाश में वार्ड नंबर 8 में पहुंची। टीम ने छापामार कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बता दें महेश्वर में शराब पर प्रतिबंध है। ऐसे में यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध रुप से सराब बेचे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। गुुरुवार काे भी भायल जायसवाल के कर्मचारी परशुराम साठे के यहां अवैध शराब संग्रहण की सूचना पर दबिश देने गए थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!