मोहब्बत की खौफनाक सजा! बेटी से मिलने आए आशिक को पिता ने जिंदा जलाया

Edited By meena, Updated: 18 Jan, 2022 11:46 AM

father burnt alive the lover who came to meet his daughter

त्योंथर के चाकघाट थाना क्षेत्र से आज एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के पिता ने उसके आशिक को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया दिया जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब डॉक्टर उसका इलाज...

रीवा(सुभाष मिश्रा): त्योंथर के चाकघाट थाना क्षेत्र से आज एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के पिता ने उसके आशिक को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया दिया जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का आशिक हर रोज उससे मिलने घर आया करता था जिस से नाराज महिला के पिता ने खौफनाक सजा देते हुए केरोसिन डालकर युवक को जिंदा जला दिया। मामले पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका के पिता ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा गंभीर अवस्था में उसका इलाज किया जा रहा है। दरअसल चाकघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का आशिक हर रोज उससे मिलने महिला के घर जाया करता था जिसके कारण महिला के पिता ने उसके प्रेमी को घर आने के लिए मना किया परंतु पिता के मना करने के बावजूद महिला का आशिक महिला से मिलने घर आया करता था जिससे नाराज होकर महिला के पिता ने प्रेमी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

PunjabKesari

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा की माने तो महिला अपने पति को छोड़कर पिता के घर में रह रही थी यहां पर एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हुआ जिसके करण उसका प्रेमी अपनी महबूबा से मिलने रोज घर आने जाने लगा जिस से नाराज महिला के पिता ने केरोसिन डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले पर जांच करते हुए तुरंत ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर अब भी गंभीर अवस्था में उसका इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!