भोपाल में घने कोहरे से लेट हुई फ्लाइट्स, यात्री हुए परेशान

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2020 03:44 PM

flights fueled by dense fog in bhopal passengers upset

मध्य प्रदेश में बदलते मौसम का असर आम जनजीवन के साथ साथ हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को आसमान में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है। जीरो विजिबिलटी के कारण...

भोपाल: मध्य प्रदेश में बदलते मौसम का असर आम जनजीवन के साथ साथ हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को आसमान में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है। जीरो विजिबिलटी के कारण सुबह की उड़ानें समय पर भोपाल नहीं आ सकीं, वहीं जिन विमानों को भोपाल से उड़ान भरनी थी उन्हें भी एयर ट्रेफिक कंट्रोल रूम ने कोहरा छंटने का इंतजार करने को कहा। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ करने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट जो सुबह के समय दिल्ली और मुंबई से भोपाल आती है को नागपुर डाइवर्ट कर दिया। वहीं भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली उड़ान नहीं भरी। स्पाइस जेट की फ्लाइट भी राजा भोज एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करती रही। भोपाल से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे के करीब मौसम साफ हुआ तब भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से फ्लाइट लैंड और टेकऑफ हो पाई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!