MP News: पूर्व विधायक पारुल साहू ने कहा - जीवन में कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं, गलती हुई जो कांग्रेस में गई....

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Apr, 2024 03:14 PM

former mla parul sahu joins bjp

कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाली सागर की पूर्व विधायक पारुल साहू ने कहा की जीवन में कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं

भोपाल। (विनीत पाठक): कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाली सागर की पूर्व विधायक पारुल साहू ने कहा की जीवन में कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं और गलती हुई जो मैं कांग्रेस में गई। लेकिन मेरे संस्कार और विचारधारा बीजेपी के हैं, इसलिए आज मैं पार्टी में वापस आ रही हूं। पारुल साहू ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली। 

PunjabKesari

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि आपके यहां छापे की कार्रवाई हुई थी, इस दबाव में आपने बीजेपी ज्वाइन की है..? इस पर पारुल साहू ने कहा कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और वह स्वेच्छा से घर वापसी कर रही हैं। 

 पारुल साहू ने साल 2020 में बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। क्योंकि उनके धुर विरोधी गोविंद सिंह राजपूत सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिस से नाराज होकर पारुल साहू ने कांग्रेस की टिकट पर गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उपचुनाव में हार के बाद से ही पारुल का काँग्रेस से मोहभंग हो गया था। गोविंद सिंह राजपूत से विरोध के सवाल पर पारुल साहू ने कहा कि सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं और मिल कर बीजेपी का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!