भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी कमर, 2 दिन और बरसेंगे बादल, अलर्ट पर ये जिले

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 12:11 PM

heavy rains and hailstorms have devastated farmers ruining months of hard work

डबरा भितरवार सहित ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचलों में सुबह-सुबह तेज़ बिजली गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। कई गांवों में खेत सफेद बर्फ की चादर...

डबरा (भरत रावत) : डबरा भितरवार सहित ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचलों में सुबह-सुबह तेज़ बिजली गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। कई गांवों में खेत सफेद बर्फ की चादर जैसे ढक गए, जिससे नज़ारा कश्मीर की बर्फबारी जैसा दिखाई दिया। लेकिन इस सबके बीच किसानों को भारी नुकसान हुआ और उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई।

ओलों की मार से किसानों की गेहूं, चना, सरसों सहित खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि 100 प्रतिशत तक फसल नुकसान हुआ है और महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। किसान वीडियो के माध्यम से खेतों की तबाही दिखाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग की ओर से किसी भी सर्वे की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

3 दिन की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बदलते मौसम को देखते हुए 25 जिलों में अलर्ट भेजा गया है, वहीं आमजन और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

25 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में खराब मौसम का खतरा है, उनमें नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो, रीवा, सागर, भोपाल और इंदौर समेत अन्य जिले शामिल हैं। नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की अपील

खुले स्थानों में जाने से बचें,आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें,वाहन चालक कोहरे में धीमी गति से चलें, मौसम का यह बदला मिज़ाज अगले तीन दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, ऐसे में सतर्कता ही सुरक्षा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!