निगम मंडल नियुक्तियों को लेकर इमरती देवी का बड़ा बयान, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

Edited By meena, Updated: 07 May, 2026 06:25 PM

imarti devi makes a major statement regarding appointments to corporations and b

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। अब कर निगम-मंडलों, आयोग अध्यक्षों और प्राधिकरण अध्यक्षों की लगभग 60 से ज्यादा नियुक्तियां हो चुकी है। इन नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे...

भोपाल : मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। अब कर निगम-मंडलों, आयोग अध्यक्षों और प्राधिकरण अध्यक्षों की लगभग 60 से ज्यादा नियुक्तियां हो चुकी है। इन नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे नजदीकी इमरती देवी को मंत्री पद का दर्जा तय माना जा रहा था। लेकिन इंतजार बेहद लंबा हो गया, अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी है। इन सियासी चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं।

इस दौरान निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वे पद या नियुक्तियों के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करती हैं। वहीं निगम-मंडलों में जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेता जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा में किसी की अनदेखी नहीं होती और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अनदेखी होती तो ज्योतिरादित्य सिंधिया आज केंद्र सरकार में मंत्री नहीं होते।

वहीं सिंधिया समर्थकों की अनदेखी पर इमरती देवी ने कहा कि सभी लोग महाराज के पार्टी के ही लोग हैं और सभी को अच्छी जगह मिल रही है।” भाजपा में अनदेखी नहीं हो रही, अगर अनदेखी होती तो सिंधिया केंद्र मंत्री न होते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!